फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के ग्राम कैल निवासी एक महिला और उसकी नवजात बच्ची की प्रसव के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुकेश की 24 वर्षीय पत्नी गीता को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सुबह करीब नौ बजे गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। शाम करीब पांच बजे ऑपरेशन के जरिए महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
बताया गया कि ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला की हालत भी लगातार गंभीर होती चली गई। चिकित्सकों ने शनिवार रात करीब तीन बजे उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अतरौली और अलीगढ़ के बीच महिला ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जच्चा और बच्चा दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन महिला का शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना महिला और नवजात का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी महिला ने ऑपरेशन के माध्यम से एक बेटे को जन्म दिया था, जिसकी जन्म के कुछ घंटे बाद मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें