गवां। रजपुरा-बबराला मार्ग पर घर से गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर गए ग्रामीण शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिवारी जनों के कहने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी ओमप्रकाश प्रजापति (51) बृहस्पतिवार को साइकिल से रजपुरा स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने गए थे। दोपहर में भरा गैस सिलिंडर साइकिल पर रख गांव की ओर चले। रास्ते में गांव सिहावली के पास ही सड़क किनारे ग्रामीण का शव और साइकिल के साथ भरा हुआ गैस सिलिंडर पड़ा होने की सूचना परिजनों को मिली और उन्होंने मौके पर आ कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर आई पुलिस ने भी जांच पड़ताल की लेकिन ग्रामीण की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका।
मृतक के पुत्र नीरज ने पिता की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से होने की आंशका जताई है। ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया किग्रामीण की मौत कैसे हुई यह पीएम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद