फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर से लापता युवक का दूसरे दिन पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। गांव जयदासपुर में सोमवार की शाम मनोज (20) का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच पड़ताल में आत्महत्या प्रतीत हो रही है। मौत की सही जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक घर से रविवार की शाम को निकला था लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। सोमवार को परिजनों ने तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शाम को शव लटका होने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि युवक पत्नी को लेकर काफी परेशान था। पत्नी कई महीने से मायके में रह रही है और युवक ने कई बार बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आई। ग्रामीणों का कहना है कि इसी बात से आहत होकर युवक ने जान दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें