फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना स्वयंसेवक का मूल कर्तव्य : नीरज

Mon, 30 Oct 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। आरएसएस के स्थापना दिवस के 98 वर्ष पूरे होने पर रविवार को स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। संबोधन में जिला प्रचारक नीरज ने कहा कि राष्ट्रहित में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना ही स्वयंसेवक का मूल कर्तव्य है।
विज्ञापन

कंपनी बाग मैदान में पथ संचलन से पूर्व संबोधन में जिला प्रचारक नीरज ने कहा कि भारत के आचरण से दुनिया सीखती है। संयुक्त परिवारों में विभाजन हुआ। इस विभाजन को रोकने का प्रयास करें। संभव न हो तो कम से कम सप्ताह में एक बार परिवार एक साथ भोजन व संवाद अवश्य करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि, सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति और राष्ट्र हित में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना ही स्वयंसेवक का मूल कर्तव्य है। उन्होंने समाज की समस्याओं के समाधान,स्व:का जागरण, लोक-मंगल अवधारणा, पर्यावरण संकट, प्रकृति के संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की। पथ संचलन कंपनी बाग मैदान से मालवीय चौक, रामस्वरूप रोड, संभल गेट, लाठी बाजार, फडयाई बाजार, ब्रह्म बाजार, घासमंडी, बड़ा बाजार, हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट, फव्वारा चौक से होते हुए कंपनी बाग पर आकर समाप्त हुआ है। पथ संचलन के समय नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अध्यक्षता संतोष जैन व संचालन नगर कार्यवाह उदय तिवारी ने किया। इस अवसर पर सह जिला संघचालक अमित, जिला कार्यवाह अशोक, नगर संघचालक दिलीप, सह नगर संघचालक अनिल, भूदेव शर्मा, जिला बौद्धिक प्रमुख नवनीत, सह जिला शारीरिक प्रमुख नवनीत ,प्रचार प्रमुख विजय,नगर विस्तारक दीपक, उदयवीर ,व्यवस्था प्रमुख पवन, संजय, अभिनव,उज्ज्वल, आयुष, विवेक, कुलदीप, मनीष, राजवीर, दिनेश चीनी, योगेश शर्मा, बृजकिशोर, मनमोहन, नगर प्रचार प्रमुख सचिन, अमन, प्रदीप पिंकल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें