संभल। सहालग शुरू होने पर एक बार फिर से ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक छा गई है। शादियों में दहेज देने के लिए लोग बाइक और कारों की खरीदारी कर रहे हैं। बुकिंग भी कराई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि सहालग पर वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि सहालग में इस बार अच्छा कारोबार होगा।
त्योहारों के बाद सहालग की शुरूआत पर लोगों ने वाहनों की खरीदारी के साथ ही बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। शोरूम पर लोग पहुंचकर पसंदीदा बाइक और कार की बुकिंग करा रहे हैं, जिससे रौनक का माहौल बना हुआ है। संभल में चंदौसी चौराहे पर स्थित बदर मोटर शोरूम पर 100 से अधिक बाइकों की बुकिंग हुई है।
मुरादाबाद मार्ग पर स्थित अपार होंडा शोरूम पर करीब 100 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। सिरसी स्थित आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम से भी चार-पांच कारों की बुकिंग कराई है। इनमें आल्टो के 10, एस्प्रेसो और स्विफ्ट कारें शामिल हैं। मुरादाबाद मार्ग स्थित वासु अर्जुन हुंडई शोरूम पर भी करीब आधा दर्जन लोगों ने कार खरीदने के लिए जानकारी ली है। इनमें क्रेटा और वेन्यू कार को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उम्मीद है कि लोग कारों की बुकिंग कराएंगे। जिले में अन्य शोरूमों से भी लोगों ने कार एवं बाइक बुक करा दी हैं। जिसकी वजह से कारोबारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
0000000
वर्जन-
सहालग को लेकर बाइकों की अच्छी बुकिंग हुई है। लोग बाइकें खरीद भी रहे हैं। कारोबार अच्छा रहेगा। -यूसुफ मलिक, सेल्स मैनेजर बदर मोटर, संभल
0000000
वर्जन-
इस समय कारोबार चमक रहा है। बाइकों की अच्छी बुकिंग हुई है। लोग बाइकों को खूब पसंद कर रहे हैं। -अपार गोयल, स्वामी अपार होंडा, संभल
0000000
वर्जन-
शादियों के लिए लोगों ने कारों की बुकिंग कराई है। उम्मीद है कि कारोबार बेहतर रहेगा। अच्छा माहौल है। -शोभित त्यागी, ब्रांच मैनेजर आकांक्षा ऑटोमोबाइल, संभल
0000000
वर्जन-
आधा दर्जन लोगों ने सहालग के लिए कारों के बारे में जानकारी ली है। उम्मीद है कि कारों की बुकिंग होगी। -आशीष तोमर, सेल्स कंसलटेंट, वासु अर्जुन हुंडई शोरूम, संभल