फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कल्कि महोत्सव में जस्सी गिल और बब्बल रॉय की आवाज पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
बहजोई में क​ल्कि महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते जस्सी गिल और बब्बल रॉय। संवाद
विज्ञापन
बहजोई। भोली सी सूरत आंखों में मस्ती व धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना आदि गीतों पर लोग जमकर झूमे। मौका था संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में दौरान जस्सी गिल व बब्बल राॅय की सुर संध्या का। कलाकारों ने अपने गीतों से श्रोताओं को बांधे रखा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात सुर संध्या में जस्सी गिल और बब्बल रॉय ने हिंदी, राजस्थानी व पंजाबी गानों की प्रस्तुति दी। ओहो डैडी जी दे। केस उते करी जावे ऐश, साडा बापू जमींदार कित्थो लैके देवे कार गाने पर लोग झूमने लगे। इसके अलावा हायो रब्बा, लंदन ठुमक दा आदि गानों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का पंडाल लोगों से खचाखच भरा दिखाई दिया। सुर संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने किया। वहीं, अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार रिंकू व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू तथा अधिकारियों डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण विश्नोई समेत जिले भर के प्रशासन, पुलिस व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें