चंदौसी में एक दुकान पर भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देखते लोग। संवाद
चंदौसी। एशिया कप टी-20 में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच खेला गया। इसको लेकर पहले से ही देश भर में विरोध किया जा रहा है। विरोध के चलते चंदौसी में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। विरोध वश लोगों ने जगह-जगह एलईडी लगा कर मैच का लुत्फ नहीं उठाया। हालांकि दुकानों और घरों में ही मैच का आनंद लिया। भारत की जीत पर अपनों को बधाई दी।
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सुबह से ही क्रिकेट प्रेमी शांत दिखे। किसी ने मैच को लेकर कोई तैयारी करता नहीं दिखा। शाम सात बजे जब मैच शुरू हुआ तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं कहीं भी खुले में एलईडी नहीं लगाई गई। एक-दो दुकानों पर लगी एलईडी पर और घर में परिवार के साथ बैठ कर ही लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया। वहीं क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम के विजयी होने के लिए प्रार्थना करते दिखे। वहीं लोगों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तान से मैच होना ही नहीं चाहिए था। लेकिन ये एशिया कप है, जिसमें कोई भी टीम आमने-सामने आ सकती है। संवाद