फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में महकी संभल के चावल की खुशबू

विज्ञापन
प्रदर्शनी में सम्मानित करते अ​ति​थि। - फोटो : प्रदर्शनी में सम्मानित करते अ​ति​थि।
विज्ञापन
संभल। सऊदी अरब के रियाद में 12 से 14 मई के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रदर्शनी संभल के बासमती चावल की खुश्बू से महकती रही। असर यह हुआ कि विदेशियों को चावल भाया और तीन देशों के निर्यातकों ने 175 टन चावल खरीदने के लिए चावल निर्यातक से अनुबंध किए हैं। इससे न सिर्फ संभल जिले का मान बढ़ा है। बल्कि ऑर्डर मिलने से निर्यात कंपनी काे आमदनी का जरिया भी बढ़ा है।
विज्ञापन

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित इस खाद्य प्रदर्शनी में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें भारत की ओर से संभल के प्रमुख चावल निर्यातक शामिल हुए। यह मंच दुनियाभर के खरीदारों को आकर्षित करने के लिए एक बेहतरीन अवसर रहा।
बहजोई में स्थित दौलत राइस एंड एग्रो प्रोडक्ट्स के निदेशक शिवम वार्ष्णेय ने बताया कि कंपनी भारत में उगाए गए उच्च गुणवत्ता वाले चावल को दुनिया के कई देशों में निर्यात कर चुकी है। वहां के खरीदारों का विश्वास जीत चुकी है। भारत में कंपनी के उत्पाद दौलत बासमती राइस ब्रांड से उपलब्ध है।
विज्ञापन

बताया कि सऊदी अरब खाड़ी देशों में सबसे बड़ा देश है, जहां चावल का बाजार लगभग 3.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। यहां के खानपान में चावल की अत्यधिक खपत होती है, जिससे यह क्षेत्र निर्यातकों के लिए एक बड़ा अवसर है। शिवम बताते हैं कि यूपी सरकार द्वारा 2019 की निर्यात नीति के अंतर्गत कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन एवं सब्सिडी दी जा रही हैं, जिनका लाभ उनकी कंपनी को भी प्राप्त हुआ है।
कंपनी के जीसीसी हेड कुनाल कटारिया ने बताया कि तीन दिन की मेहनत से तीन अलग-अलग 175 टन के निर्यातकों ने अनुबंध करने में सफलता प्राप्त की। यह करार विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित व्यापार प्रतिनिधियों के साथ किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें