फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दरगाह जनेटा के सालाना उर्स का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तहसील के गांव जनेटा स्थित दरगाह जनेटा शरीफ का सालाना चार दिवसीय उर्स मुबारक बुधवार को शुरू हो गया। फजर की नमाज के बाद इसका शुभारंभ किया गया। सज्जादा नशीन ने उर्स की कामयाबी के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन

भारी संख्या में अकीदतमंदों ने उर्स में शिरकत की। उन्होंने दरगाह पर चादर पोशी कर दुआएं मांगी। पहले दिन दोपहर में जोहर की नमाज के बाद सैय्यद गौस मुहम्मद उर्फ हजरत सैय्यद नौशे मियां का कुल शरीफ अदा किया गया। इस दौरान सलातो सलाम के नजराने पेश किए गए। नात और मनकबत भी पढ़ी गई।
शाम को मगरिब की नमाज के बाद हजरत मोती मियां का कुल शरीफ आयोजित हुआ। इशा की नमाज के बाद उलमा इकराम की तकरीर का कार्यक्रम हुआ। सज्जादा नशीन सैय्यद शाहिद मियां कादरी नौशाही ने देश और कौम की कामयाबी के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन

इस अवसर पर नायब सज्जादा नशीन सैय्यद सामी मियां उपस्थित रहे। सैय्यद आमिर मियां और सैय्यद कमाल मियां भी मौजूद थे। मोहम्मद सलीम, मोहम्मद रिजवान हाफिज एजाज नौशाही, मोहम्मद हफीज, आसिफ चौधरी भी शामिल हुए। मोहम्मद हस्सान खान, अब्दुल रऊफ एडवोकेट, अब्दुल हकीम और राजिक चौधरी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें