फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलः पोस्टमार्टम हाउस में जानवर ने नोच डाला मासूम का शव, बच्चे की हादसे में हुई थी मौत

Mon, 02 Nov 2020 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच साल के बच्चे का शव पोस्टमार्टम हाउस में किसी जानवर ने नोच डाला। पोस्टमार्टम के समय घर वालों की निगाह पड़ी तो वे भड़क गए। लापरवाही का आरोप लगने पर डॉक्टरों ने चूहे या नेवले के शव तक पहुंचने और कुछ जगह दांत मार देने की आशंका जताते हुए घर वालों को समझाकर शांत कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार रात असमोली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में एक वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण आदेश के पुत्र सूरज (05) की जान चली गई थी। रात में शव पोस्टमार्टम हाउस के कक्ष में सुरक्षित रखवाया था। रविवार दिन में पोस्टमार्टम के लिए शव बाहर लाया गया तो उस कपड़े में कट लगे हुए थे, जिसमें शव सील किया गया था। उसे देखकर डॉक्टर व कर्मचारी चौंके। 

शव निकाला तो करीब में मौजूद घर वालों ने उसके गाल व कुछ अन्य हिस्सों पर नोंचने, काटने के निशान देखे। घर वालों ने कहा कि हादसे के बाद शव पर ऐसे निशान नहीं थे। विरोध की जानकारी पर बहजोई थाने के इंस्पेक्टर रवींद्र प्रताप सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनके पूछने पर चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप सिंह ने कहा शव तो बंद कक्ष में रखा था लेकिन हो सकता है कि चूहे या नेवले जैसा छोटा जानवर शव तक पहुंच गया हो और उसने चेहरे व कुछ भाग को नोच डाला हो। 
विज्ञापन


बात सीएमओ डॉ. अमिता सिंह तक पहुंची तो उन्होंने डॉ. संदीप से जानकारी लेने के बाद कहा कि बालक के शव को कोई क्षति नहीं पहुंची है। यही बात चिकित्सा स्टाफ के जरिए बच्चे के घर वालों को समझाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। बच्चे को गंवाकर पहले से सदमे में चल रहे घर वाले हालात से समझौता कर पोस्टमार्टम बाद शव ले गए।
विज्ञापन


यदि ऐसा है तो गंभीर बात है। जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्थाओं में सुधार भी सुनिश्चित कराया जाएगा। 
- कमलेश कुमार अवस्थी, एडीएम, संभल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें