फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश मेले से अर्जित होने वाली रकम की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी मेला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। गणेश कालोनी के अनिरुद्ध शंखधार ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से 11 अक्टूबर को मेले को लेकर शिकायती पत्र भेजा था। उनका आरोप था कि गणेश मेला की श्री गणेश मेला परिषद व स्थानीय कमेटी द्वारा मेला लगाए जाने पर विधि की अवज्ञा कर करोड़ों रुपये अर्जित कर सरकार को राजस्व हानि पहुंचाई जा रही है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। समिति संयुक्त जांच करके दो सप्ताह में जिलाधिकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी, मुख्य सचिव, मंडल आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत 11 अक्तूबर को की थी। इसमें कहा था कि श्री गणेश मेला परिषद के जिलाधिकारी अध्यक्ष व मंडला आयुक्त मुरादाबाद व पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद संरक्षक है। जिससे मेले में प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण विधि की अवज्ञा कराकर प्रदेश सरकार के समस्त संसाधनों का लाभ निशुल्क मिल रहा है। आरोप है कि मेले से होने वाली कमाई का लाभ मेले कमेटी के सदस्यों को मिल रहा है। मेले की कमेटी दवारा उपयोग को विद्युत कनेक्शन लिया है और कनेक्शन मेले में संचालित दुकानों को अधिक धनराशि लेकर वितरित की जाती है। विद्युत विभाग मेले की दुकानों को नियमानुसार विद्युत कनेक्शन वितरित कर सकता था। मेले में खाद्य कारोबार बिना खाद्य लाइसेंस लिए संचालित होते है, मेले में लगाए गए झूलों का टिकट बिना मनोरंजन टैक्स, जीएसटी आदि के विक्रय किए जाते हैं। जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। इसी शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला मुख्यालय के डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह धामा व वरिष्ठ कोषाधिकारी विजय शुक्ला को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। यह दो सदस्यीय जांच कमेटी दो सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें