फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगवाई जाए बैरिकेडिंग : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनों में विकासखंड रजपुरा की ग्राम पंचायत सिसौना डांडा में लगने वाले गंगा मेला को लेकर डीएम मनीष बंसल ने स्थलीय निरीक्षण किया। मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि गंगा मेले में पहुंचकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग समेत पुलिस व प्रशासन पूरी गंभीरता दिखाएं। गंगा में स्नान को लेकर बैरिकेडिंग लगवाई जाए। परिसर में बिजली व साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त रहे।
विज्ञापन

डीएम ने जिला पंचायत के अधिकारियों से कहा कि मेले की तैयारी को लेकर पूरा होमवर्क कर लिया जाए। स्टॉल आदि को लेकर स्थान चिह्नित कर लिए जाएं। श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर भी पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था दुरुस्त रहे। कहीं भी जाम आदि की स्थिति न बनने पाए। डीएम ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इस बीच सीडीओ कमलेश सचान व सीवीओ डॉ. मुन्नालाल यादव, एसडीएम गुन्नौर संदीप वर्मा, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीआरओ जाहिद हुसैन व जिला पंचायत समेत दूसरे विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें