फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। टिकटा रोड पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ शनिवार को जिला प्रशासन और जिला पंचायत की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बनाई गईं नींव को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अधिकारी टीम के साथ टिकटा रोड पर पहुंचे। यहां बिना अनुमति और जिला पंचायत से बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर बनाई गईं नींव को जेसीबी से तुड़वाया। जिला पंचायत की ओर से पहले ही ऐसी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया था। अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए और जरूरी अनुमति लिए बिना धड़ल्ले से कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। इससे नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसी के तहत चिह्नित दो अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है, जबकि एक कॉलोनी में नक्शे से इतर निर्माण किया गया था। जिसको ध्वस्त कर नक्शे के मुताबिक निर्माण की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें