भाकियू असली अराजनैति किसानों की मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी पर दस दिन से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को दसवें दिन भी धरना जारी रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव गांधी ने कहा कि जिला प्रशासन को किसानों की सुध नहीं है। सरकार भी किसानों की नहीं सुन रही है। उन्होंने तीन जून को महापंचायत बुलाई है। इसके बाद आगे की रणनीति बनाने की बात कही। कहा कि किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। समितियां बनाई गई हैं, जो गांव-गांव जाकर महापंचायत में शामिल होने के लिए लोगों से आह्वान कर रही हैं। इस दौरान जयवीर यादव, राजपाल यादव, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद दानिश, गुफरान, सोमपाल सिंह, अमरनाथ यादव, बृहमचारी, गंगाफल यादव, सत्यवीर सिंह आदि रहे।