फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टक्कर के बाद बाइक सवार को दो किमी तक घसीटने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jan 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के पास बाइक सवार को टक्कर मारकर बाइक घसीटने वाले बोलेरो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर सराय निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है।हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव शहजादखेड़ा निवासी सुखवीर की हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बसला स्थित ससुराल से रविवार देर शाम गांव लौट रहे थे। संभल में मुरादाबाद की ओर से आई बोलेरो ने वाजिदपुरम के पास सुखवीर को टक्कर मार दी। इसके बाद में चालक ने बोलेरो को दौड़ा दिया था। हादसे में सुखवीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, उनकी बाइक बोलेरो में फंस गई थी। बोलेरो चालक करीब दो किलोमीटर दूर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया था। वहीं, बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बोलेरो चालक गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी चालक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें