फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यार्ड में पटरी से उतरा इंजन, रेल मुख्यालय तक हलचल

Wed, 01 Jan 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के यार्ड में मंगलवार सुबह शंटिंग के दौरान इंजन पटरी से उतर गया। घटना सुबह पौने पांच बजे की है, इंजन के पीछे सिर्फ एक बोगी जुड़ी थी। इंजन के तीन पहिये पटरी से उतरे तो स्टाफ ने फौरन मंडल मुख्यालय को सूचना भेजी। मुरादाबाद में तेज सायरन बजा और डीआरएम की गाड़ी चंदौसी रवाना हो गई।

करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे इंजन को पटरी पर लाया जा सका। इस दौरान सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस 25 मिनट चंदौसी स्टेशन के पास खड़ी रही। मामला बड़ा न होने पर उसे ग्रीन सिग्नल दे दिया गया। मंडल के अधिकारियों ने रेल मुख्यालय को सूचना दी। डीआरएम मौका मुआयना करने के बाद मुरादाबाद लौटे लेकिन मुख्यालय के अधिकारियों के आने की सूचना पर वह दोबारा चंदौसी रवाना हो गए।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह 4:45 बजे इंजन संख्या 12921 डब्लूडीजीफोर की शंटिंग की जा रही थी। मालगाड़ी के लिए ट्रैक खाली करने को लेकर इंजन दूसरी लाइन पर लाया जा रहा था। इसी दौरान पटरी से उतर गया। इंजन की शंटिंग कर रहे ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल के दी।
विज्ञापन

बैठी जांच, प्वाइंट जोड़ने में खामी की आशंका
रेलवे ने इस मामले की जांच बैठा दी है। बेशक इसमें कोई यात्री ट्रेन पटरी न उतरी हो लेकिन रेलवे के अधिकारी इसे गंभीरता से ले रहे हैं। प्रथम दृष्टया पटरियों के प्वाइंट्स जोड़ने में खामी की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा पहिये में खामी होने का बिंदु भी नजरअंदाज नहीं किया गया है। रेलवे की संयुक्त टीम दोनों एंगल से जांच कर रही है। इंजीनियरिंग व कैरिज एंड वैगन में से किसी एक विभाग की जिम्मेदारी तय हो सकती है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि जांच के बाद ही डिरेलमेंट का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें