फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को न्यायालय में पुलिस ने पेश किया, जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। खुद धर्म परिवर्तन करके दूसरे लोगों को धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। मालूम हो ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के झंडे वाली मिलक गांव निवासी बबलू ने कुछ दिन पहले धर्म परिवर्तन कर लिया था। जिस धर्म में बबलू शामिल हुआ, उसे उसका धर्मगुरु बना दिया गया। आरोप है कि वह अब दूसरे लोगों का भी जबरन धर्म परिवर्तन करा रहा था। थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर निवासी भगवत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें