अतरासी में नाली और खंड़जा ना होने की शिकायत लेकर बुधवार को शिकायतकर्ता खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पहुंचा था। यहां उसने लेखाकार मजरउद्दीन इकबाल को शिकायतीपत्र दिया। आरोप है कि लेखाकार ने शिकायती पत्र को फेंक दिया और शिकायतकर्ता को हड़काना शुरू कर दिया।
इस दौरान दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। कार्यालय में हंगामा हुआ तो मामला बीडीओ तक जा पहुंचा। बीडीओ रिजवान हुसैन सचिवों के साथ बैठक कर रहे थे। बमुश्किल शिकायतकर्ता को समझाया। पवांसा के खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन का कहना है कि शिकायत का निस्तारण करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल निर्देश दिया गया है कि नाली और खंड़जा का कार्य कराया जाए। प्रधान और पंचायत सचिव की लापरवाही से अब तक कार्य नहीं हुआ था। आगे भी अगर नहीं होगा तो प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता के प्रति लेखाकार के इस व्यवहार को लेकर चेतावनी दी गई है।