छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। आरोप है कि दीनी तालीम देने के बाद मंगलवार दोपहर दो बजे आरोपी इमाम ने सभी बच्चों की छुट्टी कर दी लेकिन एक छह वर्षीय बालिका को रोक लिया। जब सभी बच्चे चले गए तो मासूम बालिका के साथ इमाम ने दुष्कर्म किया।
बालिका रोते हुए घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित परिवार पुलिस को तहरीर देने के लिए कोतवाली जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने धमका लिया और कुछ अन्य लोग भी इस मामले में हस्तक्षेप करने लगे जिसके बाद पीड़ित परिवार कोतवाली नहीं पहुंच सका लेकिन बुधवार को बालिका की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी इमाम उवैस के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।