फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएचसी में बने 50 बेड के वार्ड को बिजली का इंतजार

Sun, 19 Jan 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

सीएचसी में 50 बेड का वार्ड बनकर तैयार हुए करीब एक साल हो चुका है, लेकिन अभी भी इसका संचालन नहीं हो पाया है। वार्ड को अब बिजली का इंतजार है। बिजली लाइन खिंचने के बाद ही अग्निशमन विभाग की एनओसी मिल सकेगी, जिसके बाद मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा सकेगा। इसके लिए अलग से स्टाफ तैनात किया जाएगा।
सीएचसी चंदौसी में शासन की ओर से 2021 में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड के वार्ड बनाने की स्वीकृति मिली थी, जबकि सीएचसी के पुराने भवन में 30 बेड की व्यवस्था पहले से है। कोरोना काल में 20 बेड की व्यवस्था अलग से की गई थी। शासन से अनुमति के बाद मुरादाबाद की कार्यदायी संस्था नेशनल प्रोजेक्ट कंट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी ने 50 बेड के वार्ड के निर्माण किया था। भवन बने एक वर्ष हो चुका है, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बताया गया कि वार्ड में बिजली कनेक्शन के लिए अगस्त 2024 में आवेदन किया था। करीब तीन लाख से अधिक की धनराशि भी जमा की गई थी, लेकिन अभी तक वार्ड में बिजली की लाइन नहीं खिंची है। बिजली लाइन खिंचने के बाद ही अग्निशमन विभाग से एनओसी मिल सकेगी।
- नए वार्ड में मिलेंगी सुविधाएं
सीएचसी में बनाए गए 50 बेड के नए वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। बार से स्टाफ बुलाने की तैयारी की जा रही है। जिला अस्पताल की तरह यहां भी भर्ती होने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
- सीएचसी परिसर में 50 बेड के वार्ड का भवन बनकर काफी समय पहले तैयार हो गया है। बिजली लाइन नहीं खिंचने की वजह से अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं मिल पाई है। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा इस वार्ड में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बाहर का स्टाफ भी रखा जाएगा। -डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सा प्रभारी, सीएचसी चंदौसी।
विज्ञापन

- सीएचसी के नए वार्ड में बिजली लाइन नहीं खिंची है। यह जानकारी मुझे नहीं है। मामले की जानकारी कर कार्य कराया जाएगा। - विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें