फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धर्म स्थल परिसर में मांस के टुकड़े मिलने से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में एक धर्म स्थल के पास मांस के टुकड़े मिलने तनाव जैसे हालात पैदा हो गए। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता और चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी देखे गए। बाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की ओर से चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


कस्बा नरौली के मोहल्ला तेलीवाले कुआं के निकट वर्षों पुराने धर्म स्थल में मंगलवार की सुबह जब लोग पहुंचे तो परिसर में लगे नल के पास छोटे-छोटे मांस के टुकड़े पड़े नजर आए, इसको लेकर आक्रोश फैल गया। किसी ने सूचना दी तो बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसी दौरान कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज रामविनय चाहर भी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने धर्म स्थल के आसपास व काफी दूर तक लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। धर्म स्थल के पीछे एक मकान पर लगे कैमरे भी चेक किए गए। बजरंग दल की ओर से थानाध्यक्ष को संबोधित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान कमल सैनी, दीपक कश्यप, मोहन, मोहित सैनी व राजकुमार आदि मौजूद रहे।
कस्बा इंचार्ज रामविनय चाहर ने बताया कि जब धर्म स्थल के पीछे की सीसीटीवी फुटेज पुलिस चौकी में आकर ध्यान से देखी तो उसमें नजर आया कि किसी पक्षी से मांस के टुकड़े गिरे हैं। इनमें दो टुकड़े धर्म स्थल परिसर में व एक टुकड़ा बाहर भी गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें