फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दस साल के छात्र की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-बहजोई मार्ग स्थित गांव बबैना के नजदीक स्कूटी सवार किशोर व मासूम बालक अचानक फिसलकर गिर गए। सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी कुचलती निकल गई। इसमें एक मासूम की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख जमा हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर घायलों को अस्पताल भेजा। साथ ही परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर चालक पिकअप गाड़ी छोड़कर भाग गया। बुधवार को शाम छह बजे करीब संभल-बहजोई मार्ग स्थित गांव बबैना के नजदीक सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल निवासी यासीन के दस वर्षीय बेटे हैदर की सड़क हादसे में जान चली गई। इस मासूम बालक के साथी समीर पुत्र रईस, समीर पुत्र यूसुफ और समीर पुत्र शाकिर घायल हो गए।
समीर पुत्र यूसुफ की हालत गंभीर है। मुरादाबाद रेफर किया गया है। हादसा उस समय हुआ जब यह चार लोग स्कूटी पर सवार होकर घूमने जा रहे थे। जैसे ही गांव बबैना अड्डे के नजदीक पहुंचे तो अचानक स्कूटी फिसल गई। इसी दौरान बहजोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सड़क पर गिरे हैदर को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित मां रेहाना बेगम ने बताया कि उनका बेटा कक्षा पांच का छात्र था। पांच भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। दोस्तों के साथ गया था। हादसे का शिकार हो गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और हादसा करने वाली पिकअप गाड़ी को कब्जे में लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें