फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाजरे के खेत में निकला दस फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू कर नरौरा वन क्षेत्र में छोड़ा

Mon, 30 Sep 2024 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। गांव सराय ब्राह्मण में बाजरे के खेत में दस फीट लंबा अजगर देखकर किसान के परिजन सहम गए। अजगर की सूचना मिलते ही भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और नरौरा के जंगल में छोड़ दिया। तब कहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव सराय ब्राह्मण निवासी रमेश शर्मा की पत्नी सावित्री देवी रविवार की दोपहर करीब एक बजे अपने खेत में पुत्र मुरारी के साथ पशुओं के चारे लिए बाजरा काट रही थीं। तभी मुरारी ने खेत में काला काला कुछ रेंगता दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो अजगर था। जिससे उसकी चीख निकल गई। शोर मच गया। पता लगने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। दस फीट लंबे अजगर को देखने के लिए होड़ लग गई लेकिन भयवश लोग दूर से देखते रहे। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग दरोगा पीतमराम, राजकुमार एवं रामनिवास मोके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर करीब आधा घंटा की मशक्कत से अजगर को पकड़ कर कट्टे में बंद कर लिया। अजगर को नरौरा वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें