फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, महिलाएं समेत पांच घायल

Sun, 05 Nov 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। बदायूं-मेरठ नेशनल हाईवे पर शनिवार की दोपहर गोवंश को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जुनावई से एक टेंपो सहवान की ओर जा रहा था। जिसमें नौ से दस सवारियां बैठी थीं। धनीपुर गांव के नजदीक ईंट भट्ठे के समीप गोवंश को बचाते हुए टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मौके पर चीखपुकार मच गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। टेंपो के बीच फंसी सावारियों को निकाला। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को जुनावई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। हादसे में कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी होती सिंह (56), सोमवती (52), रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी नाहर सिंह(32), सैंडोरा गांव निवासी जैनब (65) व अमरोहा के दमगढ़ गांव निवासी रूपकला (60) घायल हुए हैं। इसके अलावा अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। वह हादसे के बाद घर चले गए। इनमें गंभीर रूप से घायल जैनब को अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें