फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तंबाकू खरीदने जा रहे लोगों का टैंपो अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी के नजदीक शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव अदलपुर ताज निवासी शौकीन (70) पुत्र बुद्दन की मौत हो गई। जबकि इसी गांव के निवासी असल, अकबर, अख्तर घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

यह हादसा उस समय हुआ जब यह टैंपो सवार लोग असमोली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर से हुक्के का तंबाकू खरीदने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गांव टांडा कोठी के नजदीक पहुंचे तो अचानक टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सभी चारों लोग दब गए। राहगीरों की मदद से बाहर निकाले गए। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शौकीन की मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तंबाकू खरीदने आते समय हादसा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य घायलों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें