फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चेन टूटने से सड़क किनारे कंटीले तारों में जाकर घुसी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। चेन टूटने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में लगे कंटीले तारों से जा टकराई। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे थाना धनारी क्षेत्र के पतेई रोड पर चेन टूटने से एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में लगे कंटीले तारों से जा टकराई। इससे बाइक सवार युवक अरविंद पुत्र पप्पू निवासी गांव अतरासी व संजू पुत्र प्रेमपाल निवासी अहमदनगर पस्तौरा घायल हो गया। इसमें अरविंद की हालत गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार तड़के चार बजे दूसरे हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार हेमंत पुत्र सोमपाल गांव मिलक थाना हजरतनगर गढ़ी घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें