फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी समारोह से लौट रहे टेंपो चालक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गंवा। रजपुरा थाना क्षेत्र में गंवा-बबराला मार्ग पर गांव मलिकपुर के नजदीक मंगलवार रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रोरादीप निवासी सोमवीर (20) की मौत हो गई। वह एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। चचेरे भाई अजयपाल सिंह ने बताया कि उनका भाई मंगलवार की देर रात गुन्नौर कोतवाली के गांव जाफरपुर से एक शादी समारोह से टेंपो लेकर लौट रहे थे। जैसे ही गंवा-बबराला मार्ग पर गांव मलिकपुर के नजदीक पहुंचे, उसी समय उनके साथ सड़क हादसा हो गया। जिसमें उसकी जान चली गई। हादसा कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल सका है। उधर हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डो और चार मासूम बच्चों छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि सोमवीर टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वहीं, दूसरी ओर हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें