फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध हालात में मंदिर के पुजारी की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गुलडेहरा रोड भगवती पुरम नई बस्ती स्थित मंदिर की कोठरी में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में तख्त पर पुजारी का शव पड़ा मिला। देर रात सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी की और शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ा दास के रहने वाले सूरज पाल (55) काफी दिनों से भगवती पुरम नई बस्ती स्थित मंदिर में रह रहे थे। यहां दो कोठरी के अलावा रसोई भी है। बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में सूरजपाल की मौत हो गई। देर रात जब मंदिर का गेट बंद नहीं हुआ तो पास पड़ोस के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो सूरजपाल का शव एक कमरे में तख्त पर पड़ा मिला। आधा शरीर तख्त से नीचे लटका था।
सूचना पाकर देर रात 12 बजे के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी पहुंच गए। अविवाहित पुजारी के परिवार में बड़े भाई सुभाष शर्मा और दो भतीजे एवं भाभी हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने फाेरेंसिक टीम बुला ली। फाेरेंसिक टीम ने जांच कर नमूने लिए। शव के पास से एक चिलम और गांजा बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया की सूरज पाल पिछले दो वर्षों से चंदौसी रह रहे थे। जो सीता रोड स्थित एक मूंछों वाले शिव मंदिर रहकर पूजा पाठ करते थे। इसके बाद यह सात आठ महीनों से गुलडेहरा रोड स्थित एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने सुबह जाते थे और वहां से शाम को लौटते थे। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है की सूरजपाल पिछले पांच दिनों से मंदिर परिसर में बने कमरे में ही रुक रहे थे। जिस दौरान कुछ लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी।

बुधवार की रात 12 बजे करीब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फाेरेंसिक टीम बुला कर जांच कराई। पुजारी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनुज कुमार तोमर, कोतवाल चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें