फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 42 डिग्री पहुंचा तापमान... लू के थपेड़े कर रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गर्मी तेवर दिखा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। दोपहर में भीषण गर्मी का माहौल बन गया। लोगों ने चेहरे को कपड़े से ढककर सफर किया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी हो रही है। सुबह 8 बजे के बाद ही धूप की तपिश का लोग सामना कर रहे हैं। शाम को छह बजे के बाद भी गर्म हवा महसूस होती है। कूलर और पंखों में भी राहत नहीं है। लोग पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से बचने का उपाय कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते बाजार और मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसर रहा है।जिला अस्पताल में भी गर्मी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों के द्वारा हीट वेव अलर्ट की जानकारी दी जा रही है। बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें