फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से विवाद के बाद चार से किशोर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला कैथल गेट के पास चार दिन पूर्व हुए विवाद के समय से किशोर गायब है। परिजनों को अनहोनी का डर सता है। परिजनों पर पुलिस पर आरोपी को पकड़कर छोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों को शिकायत कर बेटे की बरामद की मांग की है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला कैथलगेट निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जून को शाम के समय उसका बेटा प्रवीन कुमार उर्फ (नन्हें) खाना खाने के बाद गणेश मेला ग्राउंड की ओर घूमने गया था।
वहीं पर पड़ोसी से उसका विवाद हो गया। कुछ देर बाद आरोपी उधर से गाली गलौंज करते हुए घर पर आ गए। उसे व बेटे को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी वहां से भाग गए थे। इसके बाद से बेटा घर नहीं आया है। तभी से वह बेटे की तलाश कर रहा है। आरोप है कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था और बाद में छोड़ दिया था। मामले में तहरीर देकर बेटे की बरामद की मांग की है। परिजनों को बेटे के साथ अनहोनी होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें