फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खागी निवासी नरेश 17 पुत्र फूल सिंह की रविवार को गंगा के कच्चे घाट पर नहाते समय डूबने से मौत हो गई। किशोर को डूबता देख ग्रामीण गंगा में बचाने के लिए पहुंचे और कुछ देर बाद तलाश करके निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नरेश गांव के नजदीक बने कच्चे घाट पर नहाने के लिए गया था। दोपहर एक बजे करीब अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के चलते तलाश करने में देर लगी।
कुछ देर बाद जब किशोर को बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि किशोर मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनाें का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें