फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: होटल में किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Mar 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दूसरे गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना 21 फरवरी की है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह एक दरगाह पर गए थे। वहां बेटी भी साथ गई थी। इसी दौरान दूसरे गांव निवासी युवक बेटी को बहलाकर एक होटल में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी ने घटना की जानकारी घर आकर दी तो आरोपी के परिजनों से शिकायत की। इस पर आरोपी के परिजनों ने मारपीट व गाली-गलौज की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी समेत तीन लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें