फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कस्टडी से भागने वाला डकैती का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस की हिरासत से भागे डकैती और पुलिस पर हमले का आरोपी पाठकपुर गांव निवासी चांदबाबू को बुधवार पुलिस ने एक बार फिर मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी दायीं टांग में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि चौपा गांव में डकैती का मुख्य आरोपी चांदबाबू को रविवार की बहजोई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। तब आरोपी के बायीं टांग में गोली लगने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां से आरोपी सोमवार को पुलिस को गच्चा देकर भाग गया था। तभी से पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। बुधवार की रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि जिला अस्पताल से भागे आरोपी चांदबाबू की तरह चेहरे का एक व्यक्ति संभल-आदमपुर मार्ग पर स्थित एक आम के बाग में मौजूद है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आराेपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी बायीं टांग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायलावस्था में पकड़ा तो उसकी पहचान चांदबाबू के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंधेरे में आरोपी थे। इसलिए संभावना है कि आरोपी के साथ दूसरा कोई व्यक्ति हो सकता है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चार दिन में पुलिस पर दो बार किया हमला
डकैती के सरगना के रूप में सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी चांदबाबू पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। रविवार को मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी भाग गया। जिस पर एसपी ने दोबारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। बुधवार को आरोपी ने दोबारा से पुलिस पर फायरिंग कर दी। कोतवाली पुलिस दोबारा से पुलिस पर हमले की रिपोर्ट दर्ज करेगी। आरोपी के खिलाफ भागने का मामला भी कोतवाली में दर्ज है। तीन मामले में आरोपी बना गया है। इसमें दो मामले पुलिस पर हमले के शामिल हैं
विज्ञापन

आरोपी के भागने पर दरोगा और दो सिपाही हो गए हैं निलंबित
जिला अस्पताल से आरोपी चांदबाबू के भागने के बाद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बहजोई थाने में तैनात दरोगा सतेंद्र पूनिया, सिपाही पंकज मलिक और अजय कुमार को निलंबित कर दिया था। साथ ही लापरवाही बरतने पर बहजोई थाना प्रभारी सतेंद्र पंवार ने दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ मुल्जिम भागने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गिरोह को शरण देने में दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
आठ मार्च को गांव चौपा में डकैती की घटना के बाद पूरा गिरोह बहजोई के मोहल्ला बस्ती निवासी बदमाश मांगे के घर पर रुका था। गिरोह में मांगे भी शामिल था। वह अभी भागा हुआ है। आरोपी की पत्नी निर्मला और रिश्ते की बहन रोनी को आरोपी बनाया है। सीओ बहजोई दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। उपचार कराया जा रहा है। आरोपी के साथ दूसरा व्यक्ति होने का शक है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी। उसके आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें