फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डेंगू से किशोर और बुखार से किशोरी की मौत

Tue, 31 Oct 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव कैला पतरासी में तुषार (11) पुत्र दुर्वेश की सोमवार को डेंगू से मौत हो गई। जबकि सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी अरीबा मेंहदी (13) की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना कैला देवी क्षेत्र के गांव पतरासानी निवासी दुर्वेश को बेटा तुषार कक्षा पांच का छात्र था। उसे दो दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी गय्यूर मेहंदी की 13 वर्षीय बेटी अरीबा मेहंदी को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे सिरसी के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा था। सोमवार की सुबह अरीबा की तबीयत और बिगड़ गई तो परिजन उसे संभल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें