फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: सड़क हादसे में किशोरी में मौत, पिता और बहनें घायल, अकबरपुर के पास स्कूटी को वाहन ने मारी थी टक्कर

Tue, 26 Dec 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

असमोली थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हो गई है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है। शिकायत का इंतजार है। 
विज्ञापन
संभल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा में अज्ञात वाहन ने असमोली के गांव ओबरी निवासी शाहिद की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में शाहिद की बेटी मेहराज (15) की मौत हो गई। जबकि शाहिद, दूसरी बेटी यलका (11) और साले की बेटी तराना (8) घायल हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी शाहिद की ससुराल बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद बाबई की है। सोमवार को शाहिद अपनी बेटी मेहराज जहां, यलका और साले की बेटी तराना के साथ स्कूटी से अपने घर वापस आ रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे गांव अकबरपुर गहरा के पास उनकी स्कूटी में अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया।

हादसे में मेहराज जहां गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य लोगों को भी चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी असमोली भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मेहराज जहां की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन मेहराज जहां को अमरोहा के चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर गांव चले गए। मेहराज जहां आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। असमोली थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पीछे आ रहा बाइक सवार भी हुआ घायल

शाहिद के पीछे गांव दुगावर निवासी पंकज भी बाइक से आ रहा था। हादसे के बाद सड़क पर स्कूटी गिरी तो बाइक सवार युवक ने बचाने का प्रयास किया और वह सड़क किनारे जा गिरे। जिसमें वह भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायल ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो सभी घायल सड़क पर पड़े थे। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें