फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कपड़े की दुकान से 50 हजार चोरी करने वाला किशोर गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। दिनदहाड़े नरौली में बृहस्पतिवार को कपड़े की दुकान से चोरी करने वाले किशोर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

नरौली के मोहल्ला चामुंडा निवासी हरद्वारी लाल के नगर के मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार की दोपहर हरद्वारी लाल अपनी दुकान खुली छोड़कर घर चले गए। काउंटर के बीच में स्टूल लगा दिया था। जब वह वापस आए तो उनका गल्ला खुला पड़ा था। उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने शुक्रवार को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस ने जांच में बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। इस दौरान पुलिस को एक किशोर दुकान से निकलता दिखा। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से चोरी हुए 50 हजार रुपये भी उसके पास से पुलिस ने बरामद कर दिए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें