फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मैरिज हॉल में किशोरी से छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के एक मैरिज हॉल में बरातियों के स्वागत के लिए फूल लेकर खड़ी किशोरी के साथ हुई छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि शुक्रवार की रात गजरौला निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ नगर के एक मैरिज हॉल में मजदूरी के काम पर आई थी। दोनों मां-बेटी स्वागत द्वार पर बरातियों का स्वागत करने के कार्य में लगी थीं। इसी दौरान चार युवकों ने किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब किशोरी और उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर गांव शैमला निवासी अतुल और करनपुर माफी निवासी आकाश को नामजद करते हुए चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें