फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू (अअ) के पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/पवांसा। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान महापंचायत की तैयारी को लेकर भाकियू अराजनैतिक असली के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से महापंचायत में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। यह महापंचायत 17 फरवरी को बिलारी में आयोजित की जानी है। इसमें किसान संगठनों के चुनिंदा नेता शामिल होंगे। इसी क्रम में रविवार को भाकियू (अअ) के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा गांवों में जनसपर्क किया गया। इस दौरान पुलवामा शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने जनसंपर्क के दौरान किसानों को बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कराने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 17 फरवरी को बिलारी में महापंचायत का आयोजन किया जाना है। इस महापंचायत में सभी किसान ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर शामिल होंगे। मंडल महासचिव संजीव गांधी ने बताया कि महापंचायत में शामिल होने के लिए किसानों से गांव गेलुआ, सलखना, चंदावली सिंहपुर, मंडावली, दींगर आदि में जनसंपर्क किया गया है। इस दौरान जयवीर यादव, सुलेमान, ब्रह्मचारी यादव, कपिल चाहल, विनीत देवल, अर्जुन सिंह, समर पाल, गोलू चहाल, अतुल गंधर्व, नबित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें