नगर के मोहल्ला हातिमसराय के बिजली घर को संविदा कर्मचारियों ने बदमाशों का अड्डा बना दिया। बिजलीघर परिसर में ही मियांसराय निवासी मतलूब का बेटा रहूफ और असरार का बेटा नईम संविदा ठेकेदार के कर्मचारी हैं। बुधवार को सुबह पांच बजे रहुफ व नईम मियां सराय निवासी रियाजुल पुत्र लईक के साथ एक चोरी की बाइक लेकर हातिमसराय बिजली घर पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली घर पर जाकर चोरी की बाइक को काटना शुरू कर दिया। उसी समय सूचना पर नखासा पुलिस बिजलीघर पर पहुंच गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक को काट रहे रहुफ, नईम व रियाजुल को पकड़ लिया। तीनों ने बाइक को काट कर उसका अधिकांश सामान अलग-अलग कर दिया था। थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक कहां से चुराई गई। इसका पता किया जा रहा है।
हातिम सराय बिजली घर पर चोरी की बाइक को काटा जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस से कहा गया है कि संबंधित संविदा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। बिजली विभाग ऐसे कर्मचारियों को हटाने के लिए ठेकेदार से कहेगा। पुलिस जांच में बिजली विभाग सहयोग देगा।
अरुण कुमार, एसडीओ नगर।