फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल का मासूम तालाब में डूबा, मौत

Thu, 08 Dec 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलते-खेलते तालाब में गिर गया। घर वाले इससे बेखबर थे। इसका पता उन्हें तब लगा जब मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने सामिक को तालाब से निकाल लिया। 
विज्ञापन

सरायतरीन के मोहल्ला कोटला निवासी शाहिद किराये पर मकान लेकर रहता था। बुधवार को सुबह दस बजे उसका तीन वर्षीय बेटा सामिक घर से खेलने के लिए बाहर निकल था। खेलते-खेलते सामिक तालाब में गिर गया।
विज्ञापन


मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उसे तालाब में गिरते हुए देखा था। उसने तालाब में छलांग लगा दी और सामिक को निकाला। तत्काल उसके पिता को खबर दी गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। डाक्टर ने सामिक की हालत गंभीर देख कर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में सामिक ने दम तोड़ दिया। सामिक के शव को लेकर परिजन घर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें