फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाते समय डूबा किशोर

Mon, 26 Mar 2018 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन
श्रीहरिबाबा बांधधाम स्थित गंगा में स्नान के लिए परिजनों के साथ आया किशोर गंगा में नहाते समय डूब गया। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर रजपुरा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। गोताखोर किशोर की तलाश करने में जुटे थे। 
विज्ञापन


थाना धनारी क्षेत्र के ग्राम भागनगर निवासी भद्रपाल (17) रविवार को परिजनों के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर रजपुरा क्षेत्र के श्रीहरिबाबा बांधधाम आश्रम स्थित गंगा मेें स्नान के लिए आया था। सभी लोग बारी-बारी से गंगा में स्नान करने लगे। गहराई का पता नहीं लगने के कारण भद्रपाल डूबने लगा।

परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते गंगा की गहराई में चला गया। पास के गांव से गोताखोर बुलाए गए और किशोर की तलाश कराई गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अनूपशहर नगर पालिका से और तैराक बुलाए गए। गोताखोर किशोर को तलाशते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें