चंदौसी। बीएम क्लब की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी तीज मेले का आयोजन जवाहर रोड पर किया गया। मेले में चाट-पकौड़ी, खेल-खिलौने के अलावा घरेलू सामान की दुकानें लगाई गई। बच्चों संग महिलाओं व पुरुषों ने पारंपरिक मेले में जमकर मनोरंजन किया। लोगों की सुरक्षा को लेकर मेले में पुलिस की भी तैनाती रही।जवाहर रोड से खुर्जा गेट बाजार तक तीज मेले का आयोजन बीएम क्लब की ओर से किया गया। मेले को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। यहां लगी चाट पकौड़ी और फास्ट फूड की दुकानों पर लजीज व्यंजन का लोगों ने लुत्फ उठाया। वहीं, मेले में महिलाओं ने घरेलू सामानों की खरीदारी की, तो बच्चों ने भी तरह-तरह के खिलौने खरीदे। मेले में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो। इसके लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। पुलिस कर्मियों ने बाइक सहित ई रिक्शाओं व चार पहिया वाहनों को मेले में आने से रोक दिया। शाम चार बजे शुरू हुआ मेला देर रात बाद बंद हुआ।
क्लब के सदस्य व सभासद तरुण कुमार नीरज ने बताया कि हर बार तीज पर्व पर मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला पारंपरिक है। इसमें पूरे के लोग शामिल होते हैं।