फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनारी और शाहजहांनाबाद की टीम संयुक्त विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइल मुकाबले में बारिश होने के वजह से धनारी और शाहजहांनाबाद न्याय पंचायत की टीम संयुक्त रूप से विजयी रही। विजयी टीम के खिलाड़ियाें को मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बबराला स्थित बाबूराम सिंह डिग्री कॉलेज में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। गुन्नौर ब्लॉक की आठ न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। खंड विकास अधिकारी पोस सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। नॉक आउट के नियम से शुरू हुए मुकाबले में धनारी, शाहजहांनाबाद, खजरा और रसूलपुर की टीम सेमी फाइनल में पहुंची। सेमी फाइन मैच में धनारी ने रसूलपुर व शाहजहांनाबाद ने खजरा की टीम को हराकर फाइल में जगह बनाई। इसके बाद धनारी और शाहजहांनाबाद की टीम के मध्य फाइल मुकाबला शुरू हुआ। मैच के बीच में बारिश होने के बाद निर्णायक मंडल ने दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजयी घोषित कर दिया। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका अनिल कपूर, दीपक ने निभाई। कमेंट्री धर्मवीर यादव व स्कोरिंग शिववीर गौड़ द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें