फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी व एसपी की ओर से पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी व एसपी की ओर से पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। डीआईजी मुरादाबाद रेंज व एसपी की ओर भी प्रशस्ति-पत्र पाने वाले पुलिसकर्मियों के नाम घोषित किए गए। स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में हुए कार्यक्रम में डीआईजी की ओर से नाम घोषित किए गए। इनमें थाना नखासा व साइबर सैल के 8 पुलिसकर्मियों में राज्यमंत्री व डीएम ने 1 इंस्पेक्टर, 2 दरोगा, 1 हेड कांस्टेबिल व 4 कांस्टेबिलों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एसपी की ओर से पुलिस विभाग में सराहनीय योगदान को लेकर पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्राप्त करने वाले एक इंस्पेक्टर समेत डायल 112 मुख्यालय लखनऊ से डायल 112 में नियुक्त दो हेड कांस्टेबिल, 3 कांस्टेबिल, 1 होमगार्ड, 1 कमांडर, 1 सब कमांडर व 1 पायलट तथा 1 नागरिक को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

37 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
बहजोई। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 37 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में थाना जुनावई व बहजोई के प्रभारी इंस्पेक्टर समेत एसपी के पीआरओ, एएसपी दफ्तर के हेड कांस्टेबिल व कांस्टेबिल, सर्विलांस सैल, एसओजी, नारकोटिक्स सैल व सोशल मीडिया की टीम तथा एसपी वाचक दफ्तर, गोपनीय दफ्तर, सीओ दफ्तर बहजोई व चंदौसी, मॉनीटरिंग सैल तथा थाना असमोली, एंचोड़ा कम्बोह व बहजोई के पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें