फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टीईटी के विरोध में बीएसए दफ्तर पर गरजे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। टीईटी की बाध्यता समाप्त करने की मांग करते हुए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर परिसर में धरना-प्रदर्शन कर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक टीईटी के विरोध में बीएसए दफ्तर परिसर में एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि एक सितंबर 2025 में आए निर्णय के मुताबिक, सभी राज्यों में अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने रहने तथा पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है।
यह पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के साथ सरासर अन्याय है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अमीर जहां तुर्की समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इसके बाद, डिप्टी कलक्टर नीतू रानी को ज्ञापन दिया गया। इस बीच, लायक सिंह यादव समेत नीरज कुमार, सचिन सिंह, मुकेश गोयल, अभिषेक बंसल, रविंद्र अरोरा, अजीत राघव, आनंद प्रकाश सिंह, राममोहन वाष्र्णेय, देवेश प्रताप सिंह, दीपक गोस्वामी, पुष्पा रानी, पूनम भारती, प्रतिमा गोस्वामी, रत्निका, चंद्रकांता व साक्षी शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें