मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, चेतनारायण गुट, मुरादाबाद इकाई की आपात बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय बुद्ध विहार में आयोजित की गई।
प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि आपात बैठक बुलाने का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाली योजना संयुक्त मंच के आह्वान पर 27 जून को लखनऊ के चारबाग स्टेडियम में होने वाली हुंकार रैली की रणनीति बनाना था। इसमें शिक्षकों/कर्मचारीयों के लगभग सभी संगठन प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र सिंह व हरिशंकर भारतीय ने प्रांतीय उपाध्यक्ष की अपील का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हुंकार रैली में चलने वाले सभी शिक्षक 25 तारीख तक अपने नाम जिला मंत्री शमशाद हुसैन को बता दें। इस दौरान वीरपाल, गिरिराज सिंह, जितेंद्र सिंह, सचिन सिंह, आनंद सिंह, राहुल सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो