फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चालक को झपकी आने पर बरात लेकर लौट रही बस खंदक में पलटी, 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। क्षेत्र में नरौरा-जुनावई मार्ग पर ईसमपुर मोड़ के पास चालक को झपकी आने पर बरातियों से भरी बस सड़क किनारे खंदक में पलट गई। बस में सवार बरातियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में 12 बराती घायल हो गए। उन्हें बुलंदशहर जिले की नरौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अन्य बराती निजी वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव भीमपुर से एक बस बरात को लेेकर जिला बदायूं के सहसवान क्षेत्र में गई थी। शुक्रवार की सुबह बस सहसवान क्षेत्र से बरातियों को लेकर वापस भीमपुर जा रही थी। आगरा-मुरादाबाद हाइवे से नरौरा-जुनावई मार्ग पर ईसमपुर मोड़ के पास बस चालक को झपकी आ गई और कार सड़क से नीचे खंदक में उतरकर पलट गई। बस में करीब 50 बराती सवार थे। उनमें चीखपुकार मच गई। बराती बस की खिड़की के शीके हटाकर बाहर निकल आए।
हादसे में बस में 12 बराती घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी गुन्नौर अतर सिंह, चौकी प्रभारी नरौरा बैराज अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से नरौरा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा है। बस में सवार अन्य बराती निजी वाहनों से घर की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने बस को खाई में से निकलवाकर कब्जे में ले लिया और उसे नरौरा बैराज चौकी पर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें