फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक 12 को सम्मानित होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अमर उजाला और साहू खानचंद्र फूड व जीके सिल्वर स्टोर की ओर से 12 नवंबर को सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बहजोई के डीआर रिसोर्ट में आयोजित किया जाना है। इसमें मुख्य अतिथि द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान देकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। इस कार्यक्रम के द्वारा शिक्षकाें का हौसला बढ़ाया जाएगा। जिससे वह छात्र-छात्राओं का सही मार्गदर्शन कर सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाएं।



00000000000
शिक्षकों का सम्मान बेहद सराहनीय पहल है। अमर उजाला की यह पहल शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार करेगी। इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और वह ज्यादा ऊर्जा से काम कर सकेंगे।
विज्ञापन

-मनोज गुप्ता, चेयरमैन, जीके सिल्वर स्टोर, चंदौसी
000000

अमर उजाला की ओर से शिक्षकों के सम्मान की पहल सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षकों का हौंसला बढ़ेगा और वह छात्र-छात्राओं के लिए ज्यादा बेहतर कार्य करेंगे। यह अच्छी पहल है।
-मौसम गुप्ता, चेयरमैन, आरसी एग्रो फूड्स, चंदौसी

0000



अमर उजाला की यह अच्छी पहल है। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान दूसरे शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक बनेगा।

-दीपक यादव, मैनेजर, जुगल किशोर महाविद्यालय, गवां



0000

शिक्षकों का समय-समय पर सम्मान होना चाहिए। इससे उनका मनोबल बढ़ता है और वह ज्यादा ऊर्जा से उल्लेखनीय कार्य करते हैं। जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिलता है।



-लबीब उर्रहमान, डायरेक्टर, एचएम ग्लोबल स्कूल, संभल



0000

शिक्षक समाज का आइना होते हैं। इस तरह के सम्मान से उनका हौंसला तो बढ़ता ही है साथ ही समाज में अच्छा संदेश जाता है। अमर उजाला की ओर से यह पहल सराहनीय की जा रही है।



-अमित डीआर, डीआर रिसोर्ट, बहजोई

000000000000

अमर उजाला द्वारा शिक्षकों को सम्मान किया जाना बड़ी पहल है। उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से दूसरे शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस तरह की पहल होती रहनी चाहिए।
-पवन कुमार गुप्ता, चेयरमैन, जीनियस गर्ल्स स्कूल चंदाैसी
000000000


यह हैं हमारे सहयोगी

जीके सिल्वर स्टोन चंदाैसी, साहू खानचन्द फूड चन्दाैसी, जुगल किशोर महाविद्यालय गवां, एचएम ग्लोबल स्कूल संभल, मिशन इंटरनेशनल स्कूल संभल, सिल्वेंजा हाॅस्पिटल संभल, लाइबा कोल्ड स्टोर चंदाैसी, नगर पालिका चंदौसी अध्यक्ष पति अखिलेश खिलाड़ी, जय लक्ष्मी सोप वर्क्स चंदाैसी, सूरजमुखी इंटर काॅलज गवां, मानिक सुजुकी ऑटो व्हील्स संभल, गजराम सिंह जूनियर हाई स्कूल चंदाैसी, ओपीजीएम स्कूल चंदाैसी, एएम वर्ल्ड स्कूल चंदाैसी, दून माॅडर्न पब्लिक स्कूल संभल, एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल चंदाैसी, जीनियस गर्ल्स स्कूल ग्रेटर चंदाैसी, न्यू सत्यम एकेडमी चंदाैसी, कुंवर कंचल सिंह महाविद्यालय नराैली, डीआर रिसोर्ट बहजोई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें