फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्यार्थियों से मारपीट कर बर्तन व शौचालय साफ कराने में शिक्षिका निलंबित

Sat, 10 Aug 2024 06:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव प्रह्लादपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों को मारपीट कर बर्तन और शौचालय की सफाई कराने वाली सहायक अध्यापिका शिक्षा रानी को बीएसए अलका शर्मा ने निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापिका को औरंगाबाद देहरी में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में संबद्ध किया है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापिका पर आरोप है कि वह विद्यालय के छात्र-छात्राओं की पिटाई करती हैं और बर्तन से लेकर शौचालय तक साफ कराती हैं। इन आरोपों की जांच रजपुरा के खंड शिक्षा अधिकारी मुंशीलाल पटेल से कराई गई तो जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद शुक्रवार को बीएसए ने सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के लिए संभल के खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल कुमार को नामित किया है। बीएसए ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई गई थी। विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा के साथ डंडे से पिटाई का मामला स्पष्ट सामने आया और इसके अलावा भी कई आरोप की पुष्टि हुई है। इसलिए निलंबन की कार्रवाई की गई है। छात्रा की पिटाई नहीं की जानी चाहिए थी। यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें