फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चुनाव ड्यूटी में अध्यापक, स्कूल के गेट पर लगे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। निकाय चुनाव में मतदान कराने के लिए पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला खाकम के प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया है। एक शिक्षा मित्र भी है, जो तीन महीने से विद्यालय नहीं आने की जानकारी है। इस कारण विद्यालय के गेट पर ताला लगा रहता है। बीएसए का कहना है कि इस मामले की जानकारी करूंगा। लापरवाही बरतने वाले शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दरअसल, परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत दो और शिक्षकों को नगर निकाय चुनाव में लगाने के बाद स्कूल के संचालन की व्यवस्था को शिक्षा मित्र को देखना था, पर वह तीन महीने से नहीं आते हैं। दूसरी ओर, प्राथमिक विद्यालय पर किसी और अध्यापक को तैनात नहीं किया गया है। ऐसे में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं, बारिश के बाद जलभराव हो गया है, जिससे कीचड़ फैल गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर का कहना है कि नगला खाकम के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अध्यापक की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगी हुई है। तीन महीने से शिक्षामित्र विद्यालय नहीं आ रहा है, इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक के द्वारा अभी तक कार्यालय में नहीं दी गई है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें